लखनऊ: संदिग्ध आतंकी के मोबाइल को खंगाल रही एटीएस, पिता ने बताया बेकसूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी एटीएस एक दिन पहले सहारनपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन से पूछताछ कर ने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला कि अजहरूद्दीन देश में जेहाद फैलाने व नवयुवकों को आतंकी संगठन अलकायदा बर्र-ए-सगीर व जेएमबी से जोड़ने का काम कर रहा था। इसके लिए वह नवयुवकों को जेहादी साहित्य व वीडियो के जरिए उकसाने में सक्रिय था। 

युवक के पिता चिरागुद्दीन के मुताबिक वह बेकसूर है। उन्होंने कहा कि उसने मदरसे में शिक्षा ली है और आईटीएस उसे गलत फंसा रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद उसे शायद छोड़ दिया जाएगा। उनके बेटे के किसी भी आतंकी संगठन से कोई संबंध नही है और ना ही उसके पास कहीं से कोई फंडिंग हुई है। 

बताते चलें कि सहारनपुर से सबसे पहले 26 सितंबर, 2022 को आरोपित मदरसा संचालक लुकमान को पकड़ा गया था, एटीएस ने हरिद्वार निवासी मुदस्सिर को कामिल व अलीनूर के साथ नेपाल सीमा से पकड़ा था। मुदस्सिर को पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान अजहरूद्दीन की भूमिका सामने आई थी। 

ये भी पढ़ें - अमरोहा: मुठभेड़ में गोली लगने से संभल का बदमाश घायल, कब्जे से ट्रक बरामद

संबंधित समाचार