अयोध्या: डीआईजी कार्यालय में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को दी गई विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त रहे उप निरीक्षक को सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई।  पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सेवानिवृत्त हुए रामाश्रय को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीआईजी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कर्तव्य निष्ठा की सराहना की।

परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें उपहार भेंट किए। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मीडिया सेल प्रभारी रणजीत यादव ने किया। बताया गया कि सेवानिवृत्त उप निरीक्षक मूलरूप से ग्राम रामगढ़ बनोही थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं। उनकी सराहयनीय सेवाओं के लिए उन्हें विगत वर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया था।

यह भी पढ़ें:-UP: Corona ने बढ़ाई सरकार की चिंता, सीएम योगी ने टीम-9 के साथ की बैठक, दिये ये निर्देष

संबंधित समाचार