अयोध्या: अब उदया चौराहे के निकट डीटीआई में बनेंगे डीएल, ट्रैक पर देना होगा टेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को अब संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए मंगलवार से नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 3 जनवरी से लाइसेंस से सम्बन्धित समस्त कार्य उदया चौराहा के निकट आईटीआई परिसर में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्ट्टीयूट (डीटीआई) में सम्पादित होंगे। आवेदक लाइसेंस से सम्बन्धित समस्त कार्य डीटीआई में ही उपस्थित होकर सम्पादित कराएं।

गौरतलब है कि डीटीआई में दो और चार पहिया लाइसेंस के लिए आवेदकों को अलग-अलग तरह के ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। टेस्ट की प्रक्रिया सार्वजनिक होते ही दलालों पर भी लगाम लगेगी। राजेश प्रताप सिंह ने बताया विभाग से लाइसेंस अनुभाग अलग किया गया है। अब लाइसेंस से जुड़े समस्त कार्य डीटीआई पर ही होंगे। डीटीआई के निर्माण में 8 करोड से भी अधिक का खर्च आया है। गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अयोध्या दौरे के दौरान इसका लोकार्पण कर गए थे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, PM और CM के नाम सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार