लखनऊ: ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी सपा
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी कल सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। सूत्रों के अनुसार इसको लेकर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद से पार्टी का ओबीसी विंग ड्राफ्ट तैयार कर रहा था, जो अब पूरा हो गया है। यूपी में निकाय चुनावों को लेकर सियासत गर्म है। एक तरफ सरकार ने आरक्षण निर्धारण के लिए आयोग का गठन किया है। तो वहीं विपक्षी दल भाजपा के ऊपर आरक्षण को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कल सुप्रीम कोर्ट में सपा की तरफ से अर्जी दी जायेगी।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: AAP का 'आरक्षण बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन, पुलिस से भिड़े, देखें Video
