बलिया: नववर्ष पर निकली गायत्री शक्तिपीठ की कलश यात्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। नववर्ष पर गायत्री शक्तिपीठ की कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पूरा माहौल पीत वस्त्रधारी गायत्री माता के भक्यों की भक्ति से भरपूर हो गया। कड़ाके की ठंड भी भक्तों के आगे नतमस्तक हो गई।

गायत्री परिवार द्वारा गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन एक जनवरी से चार जनवरी तक किया गया है। निर्धारित समय से दो घंटा विलंब से कलश यात्रा शुरू हुई। शक्तिपीठ के मंच से शांति कुंज हरिद्वार से आई भजन मंडली ने गायत्री मंत्र और भजन सुनाए। शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में यात्रा रवाना हुई। पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार सपत्नीक मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब की चेयरमैन सरिता देवी ने कलश यात्रियों का अभिनंदन किया और मशाल प्रज्ज्वलित किया।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: दरकिनार हुआ सीएम का फरमान, हाईवे पर खतरे में जान, जानें वजह

संबंधित समाचार