बांदा: जंगल में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के जंगल में रविवार की रात युवक का शव पेड़ के सहारे लोवर के फंदे पर लटकता पाया गया। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम में आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

जसपुरा कस्बा निवासी हिमांशु अवस्थी उर्फ शीलू (27) चक्रपाणि अवस्थी का शव रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के जंगल में लगे पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से निकले मोबाइल पर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। 

मृतक के पिता ने बताया कि हिमांशु अमारा गांव स्थित इंटर कालेज का काम देखता था। उसका पेट्रोल पंप भी बन रहा है। वह 31 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे पत्नी अंकिता को लेकर ससुराल दोहा गांव गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। तलाश के बाद रविवार की शाम उसका शव फंदे पर लटकता पाया गया। बताया जाता है कि बाइक से उसकी पत्नी फिसलकर गिर गई थी, जिससे जारी गांव के ही लोगों ने उसको दौड़ा लिया था। दौड़ाने के बाद वह कहां गया, पता नहीं था। बाद में उसका शव लटकता मिला। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने की पुष्टि की गई।

ये भी पढ़ें - बहराइच : रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

संबंधित समाचार