हरदोई: पति के साथ बाजार गई नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली/हरदोई, अमृत विचार। सोमवार को कस्बे में अपने पति के साथ बाजार से खरीददारी करने आई नवविवाहिता अपने  प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। जबकि नवविवाहिता का पति  बाजार में खड़ा पत्नी का इंतजार करता रह गया। काफी देर वापस न आने पर पति ने पुलिस से शिकायत की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 5 माह पहले बेहटा गोकुल निवासी युवती के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर को वह बाजार में पत्नी के साथ खरीदारी करने आया था। इस बीच युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बाजार में बुला लिया। महिला अपने पति को झाँसा देकर बाजार से ही अपने प्रेमी के साथ  फरार हो गई। काफी देर इंतजार के बाद जब पत्नी बाजार में दिखाई नही दी तो पति ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नही चला। 

इसके बाद उसने पत्नी के फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद होने से संपर्क नही हो पाया। युवक ने बताया कि पत्नी साले के रिश्तेदार के साथ भाग गई है। साथ में 50 हजार रुपये का जेवर और 15 हजार का फोन भी ले गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें - हरदोई: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रवाना

संबंधित समाचार