3 घंटे देरी से बरेली पहुंची दिल्ली फ्लाइट, मुंबई फ्लाइट रही निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो दिन कोहरे की वजह से एलाइंस एअर की दिल्ली फ्लाइट बरेली नहीं आ सकी थी। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सोमवार को दिल्ली में कुछ मौसम साफ हुआ तो करीब 3 घंटे की देरी से दिल्ली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पहुंची। तीसरे दिन फ्लाइट निरस्त नहीं रहने पर यात्रियों को राहत मिली, हालांकि मुंबई की फ्लाइट निरस्त रही। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार के मौसम को देखते ही मुंबई फ्लाइट निरस्त रखने की घोषणा करने के साथ यात्रियों को फोन के जरिए सूचित करा दिया था।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना पुल को लेकर दुकानदारों में रोष, कहा- कछुआ गति से हो रहा पुल का निर्माण

बरेली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की फ्लाइट सोमवार की दोपहर करीब 2:10 बजे एयरपोर्ट पहुंची। जबकि इस फ्लाइट के आने का समय पूर्वाह्न 11:10 बजे का है। मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट देरी से पहुंची। बताया कि सर्दी में फ्लाइट के आने-जाने का समय मौसम की स्थिति को देखकर तय किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। फ्लाइट कितनी देरी से उड़ेगी, इस संबंध में यात्रियों को मैसेज किया गया था।

 मंगलवार को दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट निरस्त रहने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संभवत: दोनों फ्लाइटें बरेली आएंगी। अधिकारी ने बताया कि सर्दी में एयर ट्रैफिक पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। एयर ट्रैफिक ठीक मिल रहा है, इसलिए फ्लाइट निरस्त रहने पर एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार