एकेटीयू: विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए छूटे हुए छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम  प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबंद्ध कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षा से छूटे छात्रों को एक बार फिर परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश जारी करते हुए जानकारी भेजी गई है। अधिकारियों ने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फार्म भरे जाने की निर्धारित तिथि 2 जनवरी को बढ़ाकर 3 जनवरी को सायः 5 बजे तक कर दी गई है। इसके बाद छात्र की कोई भी मांग स्वीकार नहीं जायेगी।

ये भी पढ़े:- इसरो केन्द्र पहुंचे सिद्धार्थनगर सरकारी स्कूल के बच्चे, एकेटीयू के कुलपति से मुलाकात कर साझा किया अनुभव 

संबंधित समाचार