गोंडा: संदिग्ध हालत में लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीओ सदर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

गोंडा, अमृत विचार।‌ धानेपुर थाना क्षेत्र के बेचूपुरवा गांव की रहने वाली एक महिला शव सोमवार को उसके घर में संदिग्ध हालत में लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का शव मिलने की सूचना पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन की। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर दुबावल के मजरा पूरे गोनई की रहने वाली रीता का विवाह इसी गांव के दूसरे मजरे बेचूपुरवा में केशव राम कनौजिया के साथ हुआ था। रीता के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को रीता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रीता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन की।

ये भी पढ़ें - गोंडा: डीएम के आदेश पर 5 जनवरी तक बंद किए गए कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल

संबंधित समाचार