गोंडा: डीएम के आदेश पर 5 जनवरी तक बंद किए गए कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार।‌ भीषण शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया है। डीएम ने बताया कि सोमवार से ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पूरा जिला भीषण शीतलहर की चपेट में है। ऐसे में स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के दृष्टिगत कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। डीएम ने इस आदेश का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - गोंडा: पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने वाला कॉन्स्टेबल निलंबित

संबंधित समाचार