Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे के कारण शताब्दी, राजधानी, तेजस समेत 44 ट्रेनें घंटों लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली ट्रेन घंटों लेट।

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली शताब्दी, राजधानी, तेजस समेत 44 ट्रेनें घंटों लेट हो रही है। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही, पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की लोकेशन पूछने से लिए भीड़ लगी है।

अमृत विचार, कानपुर। Indian Railway कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी आउटर पर कोहरे की चादर छायी रही। जिसकी वजह से  शताब्दी,राजधानी, श्रमशक्ति, समेत 44 ट्रेने घंटों देरी से सेंट्रल पर पहुंचीं।

ट्रेनों की लोकेशन लेने के लिए पूछताछ काउंटरों पर यात्रियों की दिन भर भीड़ लगी रही। वहीं प्लेटफार्म पर भी भीड़ ट्रेनों का इंतजार करते देखी गई।  

एलटीटी कानपुर स्पेशल 10 घंटे,स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, डिब्रूगढ़ राजधानी सवा पांच घंटे,हावड़ा राजधानी 4 घंटे, सियालदह राजधानी सवा चार घंटे, तेजस एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, महानंदा सवा पांच घंटे, विक्रमशिला 7 घंटे, कैफियत 9 घंटे, राजेन्द्र नगर जसराज एक्सप्रेस 5 घंटे, शिवगंगा पौने पांच घंटे, सीमांचल 5 घंटे, नार्थईस्ट पांच घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से सेंट्रल पर पहुंची।

वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों की भीड़ पूछताछ काउंटरों पर लगी रही। प्लेटफार्म और प्रतीक्षालयों में भी यात्री ट्रेन का इंतजार करते देखे गए।

संबंधित समाचार