New Year 2023 पर साइबर ठगों ने मचाई धमाचौकड़ी, पांच लोगों के खातों से सेंध लगाकर पार किये लाखों रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नए वर्ष पर कई लोग हुए साइबर ठगी के शिकार।

कानपुर में नए वर्ष पर कई लोग हुए साइबर ठगी के शिकार हो रहे है। ठगों ने पांच लोगों के खातों से सेंध लगाकर लाखों रुपये पार कर दिये है। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की है।

कानपुर, अमृत विचार। नए वर्ष पर शहर के कई लोग साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगों ने पांच लोगों को अपना शिकार बनाया। जिसमें सात लाख रुपये की चपत लगाई। साइबर सेल और साइबर थाने में पीड़ितों ने मामलों की शिकायत की है।

चकेरी निवासी राम चरन और सोहन ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर न्यू ईयर गिफ्ट को लेकर एक लिंक भेजा गया था। उसे क्लिक करने के बाद उसमें कुछ डिटेल मांगे गए। उसे भरने के साथ ही बैंक खातों से तीन-चार ट्रांजेक्शन में दोनों के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकल गए।

इसी तरह बाबूपुरवा निवासी रोशन सिंह ने बताया कि नए साल पर लॉटरी लगने का मेल आया था उसपर एक नम्बर दिया गया था। उसमें फोन किया गया तो सामने बैठे व्यक्ति ने बैंक खातों की डिटेल मांगी। जिसके बाद उनके खाते से पांच ट्रांजेक्शन में 1.5 लाख रुपये निकाले गए।

इसी तरह बर्रा निवासी लाल सिंह के खाते से भी लॉटरी के बहाने 1.5 लाख रुपये निकाल लिए गए। सभी पीड़ितों ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर सेल और साइबर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार