मेरठ: अंतरराष्ट्रीय गोवंश तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर शमीम बंजारा की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्कर अकबर बंजारा, सलमान बंजारा, और शमीम बंजारा की अवैध संपत्तियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को मेरठ पुलिस ने गैंगस्टर शमीम बंजारा की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की। इससे पहले भी पुलिस करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: होटल के कमरे में युवक की आत्महत्या, कानपुर निवासी को ठहराया जिम्मेदार

अंतर्राष्ट्रीय गौ तस्कर थे तीनों भाई
फलावदा निवासी पीरु बंजारा के पुत्र अकबर बंजारा, सलमान बंजारा और शमीम बंजारा पशु पेठ में पशुओं की खरीद फरोख्त के बाद अंतरराष्ट्रीय गौ तस्कर हो गए थे। कुछ ही साल में तीनों भाइयों ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली थी। अकबर बंजारा और सलमान बंजारा पर असम में 2 लाख का इनाम घोषित था। अप्रैल 2022 में फलावदा पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद असम पुलिस ने कोर्ट से बी वारंट लेकर दोनों को असम ले गई थी, साथ ही इनाम की राशि मेरठ पुलिस को सौंपी थी। असम में दोनों भाई मुठभेड़ में मारे गए थे।

शमीम की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अकबर बंजारा और सलमान बंजारा की मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर में भी संपत्ति थी। पुलिस पहले ही दोनों की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। मंगलवार को मारे गए दोनों भाइयों के तीसरे भाई गैंगस्टर शमीम बंजारा की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। इस दौरान पुलिस ने मुनादी भी कराई और सरकारी बोर्ड लगाया।

आईएस आई से भी जुड़े थे तार, बांग्लादेश तक करते थे मीट सप्लाई
अकबर बंजारा और सलमान के असम में हुए एनकाउंटर के बाद जांच एजेंसी भी जांच में जुटी गई थी। जांच में सामने आया कि अकबर कई राज्यों के अलावा गोवंश की तस्करी और मीट की सप्लाई बांग्लादेश तक करता था। जांच में करोड़ों का कारोबार हवाला से होने के साक्ष्य मिले थे। अंतरराष्ट्रीय गोवंश की तस्करी में आईएसआई का भी हाथ मिला था।

ये भी पढ़ें- मेरठ : कार्यशाला में छात्राओं को दी गई यज्ञ व वैदिक व्यवस्था की जानकारी

संबंधित समाचार