दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! हरदोई में गर्भवती की गला घोंटकर हत्या... पुलिस ने पति और ससुर को लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। दहेज के चलते पति ने सास-ससुर और ननद के साथ मिल कर गर्भवती की गला घोंट कर हत्या कर दी, उसके बाद शव लावारिस हालत में छोड़ कर वहां से फरार हो। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पति और ससुर को हिरासत में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला पिहानी कोतवाली के बंदरहा गांव का बताया गया है।

बताया गया है कि पिहानी कोतवाली के जडौरा निवासी अर्जुन लाल ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री बिरला की शादी बंदरहा निवासी नत्थू लाल के पुत्र धर्मेन्द्र के साथ की थी। अर्जुन लाल का कहना है कि उसने शादी में लगभग चार लाख रुपये का दान-दहेज़ दिया था,उसके बाद भी ससुराल वाले दहेज़ के लिए बिरला को ताने मारते थे। बिरला चार महीने की गर्भवती थी। अर्जुन लाल का कहना है कि सोमवार को उसे बताया गया कि बिरला क मौत हो गई। जब वह बंदरहा पहुंचा तो वहां बिरला का शव लावारिस पड़ा हुआ था।

ससुराल के सारे लोग वहां से फरार थे। बिरला के गले,जांघ और पैर में चोंट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इसका पता होते ही इंस्पेक्टर (रिज़र्व) पीपी सिंह व एसआई रामलाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुलिस ने पति,सास-ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पति व उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रोस्टर पर अमल न करने वाले सचिवों पर अब होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात