बरेली: बिजली बिल की वसूली को घर-घर जाएंगी महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सरकार ने अनूठी पहल की है। ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल वसूलने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। उपायुक्त, स्वत रोजगार एवं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के बीच इसको लेकर लिखित करार हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक 50 हजार तक की बिल वसूली …

बरेली,अमृत विचार। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सरकार ने अनूठी पहल की है। ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल वसूलने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। उपायुक्त, स्वत रोजगार एवं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के बीच इसको लेकर लिखित करार हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक 50 हजार तक की बिल वसूली पर महिलाओं को एक फीसदी भुगतान किया जाएगा।

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सरकार ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाया जा रहा। इसी के तहत समूह से जुड़ी महिलाओं को कई सारे कार्य दिए गए। अब सरकार ने बिजली बिल वसूली का जिम्मा भी समूह की महिलाओं को सौंपने का फैसला किया है। महिलाओं को प्रति बिल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। बिल जमा करने के लिए उनको स्मार्ट हैंड मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला मिशन प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि नई व्यवस्था से न सिर्फ उपभोक्ताओं को लाभ होगा बल्कि महिलाओं भी आर्थिक रूप से सक्षम हो सकेंगी। इसके लिए पहले महिलाओं को बिलिंग कैसे करनी है। किन चीजों पर ध्यान देना है के साथ ही मशीन के संचालन को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा।

49,999 रुपये के बिल पर मिलेगा एक फीसदी
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत बिल जमा करने वाली महिलाओं को इसके एवज में भुगतान की राशि दी जाएगी। दो हजार रुपये तक के बिल जमा कराने पर बीस रुपये तक और इससे अधिक के बिल पर एक फीसदी राशि मिलेगा। महिलाएं 49 हजार 999 रुपये तक का ही बिल जमा कर सकेंगी।

“स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अब बिजली का बिल जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसको लेकर विद्युत विभाग के साथ अनुबंध हो गया है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। उपभोक्ताओं को भी घर बैठे बिजली का बिल जमा हो सकेगा। बहुत जल्द महिलाओं को प्रशिक्षण भी मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद यह कार्य सभी ब्लॉक में एक साथ शुरू होगा।” -वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त, स्वत रोजगार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका