शाहजहांपुर: छप्परदार घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/खुटार, अमृत विचार। गांव अंडहा में सोमवार रात जसकरन के छप्परदार मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने पर अफरा तफरी मच गई। घर से निकल कर परिवार के लोगों ने जान बचाई। परिवार के साथ ही गांव के लोगों ने पानी और पेड़ों की टहनियों से आग पर काबू पा लिया। लेकिन घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन-शासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

गांव अंडहा निवासी जसकरन ने बताया कि उनका छप्परदार घर है। सोमवार रात को वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाना खाया था। इसके बाद परिवार के लोग सोने के लिए चले गए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। आग जलती देख आसपड़ोस के लोगों ने शोर मचाया। तो आग लगने की जानकारी हुई।

घर से किसी तरह से परिजनों के साथ निकल कर जान बचाई। परिवार और गांव वालों ने नलों से लाकर पानी डालना शुरू कर दिया। तो करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में घर में रखा तखत, चारपाई, रजाई, विस्तर, कपड़ा, पैनल, अनाज आदि घरेलू सामान जल गया।

जिससे काफी नुकसान हो गया। परिवार और गांव के लोगों की मदद से आग की चपेट में आने से भूसा बच गया। मंगलवार को पीड़ित जसकरन ने प्रशासन के साथ ही शासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार