दिल्ली फ्लाइट निरस्त, बेंगलुरू की एयरबस बरेली मंडरा कर चली गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ठंड और अधिक होने के साथ कोहरे ने हवाई मार्ग भी प्रभावित कर दिया है। इससे बरेली आने वाली फ्लाइटें निरस्त होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइटें निरस्त चल रही हैं। मंगलवार दोपहर बेंगलुरू फ्लाइट भी कोहरे में फंस गई। बेंगलुरू एयरपोर्ट से 180 सीटर एयरबस 80 प्रतिशत यात्रियों को लेकर बरेली के लिए उड़ी। बेंगलुरू में मौसम साफ था। 

ये भी पढ़ें- बरेली: ऐसी भी क्या जल्दी...आदेश हुए नहीं, मरीजों से वसूलने लगे पर्चा शुल्क

यहां मौसम ज्यादा खराब होने पर एयरबस बरेली एयरपोर्ट के ऊपर काफी देर तक मंडराती रही लेकिन कोहरे में दृश्यता कम होने से रन-वे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद एयरबस दिल्ली चली गई। वहां यात्रियों को उतारा। इसके बाद इंडिगो ने अपने खर्चे पर यात्रियों को गंतव्य स्थानों के लिए भिजवाया। तमाम यात्रियों ने टिकट भी वापस कराए। इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस की 1 जनवरी को बेंगलुरू और 2 जनवरी को मुंबई फ्लाइट निरस्त रही थी।

मंगलवार को एलाइंस एयर की दिल्ली फ्लाइट सुबह से ही निरस्त रही। कंपनी ने मैसेज भेजकर यात्रियों को फ्लाइट निरस्त होने की सूचना भिजवाई थी। दिल्ली फ्लाइट सोमवार को 3 घंटे देरी से पहुंची थी। दो दिन पहले लगातार फ्लाइट निरस्त रही थी। लगातार फ्लाइटें निरस्त होने से एयरलाइंस की दोनों कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइट व्यवसायिक है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीएससी के छात्र समेत दो मोबाइल चोर गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार