बरेली: बच्चा स्वस्थ होने पर ही कर सकेंगे एनआरसी से छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अब अगर आपका बच्चा कुपोषण की गिरफ्त में हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल में बने पोषण पुनर्वास केंद्र यानि एनआरसी में भर्ती होने वाले बच्चे को हष्ट-पुष्ट करने के बाद ही घर भेजा जाएगा। यह आदेश पोषण मिशन निदेशक ने एनआरसी के लिए जारी किया है। बच्चों …

बरेली,अमृत विचार। अब अगर आपका बच्चा कुपोषण की गिरफ्त में हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल में बने पोषण पुनर्वास केंद्र यानि एनआरसी में भर्ती होने वाले बच्चे को हष्ट-पुष्ट करने के बाद ही घर भेजा जाएगा। यह आदेश पोषण मिशन निदेशक ने एनआरसी के लिए जारी किया है।

बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए बाल विकास विभाग तमाम योजनाएं चला रहा है। पोषण मिशन से भी लगातार बच्चों को सेहतमंद बनाने का प्रयास जारी है। लेकिन कुपोषण से जंग जीतने में विभाग को कोई खास सफलता हाथ नहीं लग रही। इसके चलते पोषण मिशन निदेशक ने प्रदेश के सभी जिलों के सीएमओ को निर्देशित किया है।

पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने वाले अति कुपोषित बच्चों को केंद्र से छुट्टी देते समय यह देख लिया जाए कि बच्चे का वजन कम से कम भर्ती करने के बाद 15 प्रतिशत बढ़ा हो। अभी तक बच्चों को 15 दिन उपचार करने के बाद छुट्टी देने का प्रावधान था। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि मिशन निदेशक के जारी आदेश में कुपोषित बच्चों का 15 फीसदी वजन बढ़ने के बाद ही एनआरसी से डिस्चार्ज करने को कहा गया है। सीएमओ को भी इसकी जानकारी दी गई है।

डाइट चार्ट देकर होगी मॉनीटरिंग
एनआरसी में आने के बाद बच्चों को डाइट चार्ट के आधार पर खाना दिया जाता है जिससे कुपोषण के दंश से उभर जाता है। अब बच्चा डिस्चार्ज होगा तो उसके परिजनों को डाइट चार्ट मुहैया कराया जाएगा। वहीं घर पर बच्चे को ले जाकर डाइट चार्ट ठीक प्रकार से फॉलो किया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र की आशा और एएनएम की होगी।

फैक्ट फाइल
अतिकुपोषित बच्चों की संख्या- 6420
कुपोषित बच्चों की संख्या- 54415

संबंधित समाचार