हरदोई : निगरानी समिति की सदस्य ने किया पालिका का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहाबाद, हरदोई । उत्तर प्रदेश निगरानी समिति की सदस्य  पूजा बाल्मीकि आज नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची। यहां पर उन्होंने पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी ली। उत्तर प्रदेश निगरानी समिति की सदस्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पालिका कार्यालय पहुंचे।

यहां पर अधिशासी अधिकारी की गैरमौजूदगी में उन्होंने पालिका का निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों, उनके फंड, छुट्टियों, गर्म वर्दी आदि के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात सफाई कर्मचारी नेताओं से भी कुशल क्षेम पूछ कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई।

इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने उन्हें एक ज्ञापन दिया और कहा कि उन्हें समय से उनका भुगतान नहीं किया जाता है तथा ड्यूटियों में भी भेदभाव किया जाता है। इस मौके पर तमाम सफाई कर्मचारी एवं पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : मिनी ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल

 

 

संबंधित समाचार