एकेटीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा बुधवार से, शामिल होंगे 1 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी, तैयारी पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरीओवर की परीक्षा 4 जनवरी से शुरू हो रही है। जो 25 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 124 बनाये गये हैं। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए हर केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से आब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। खास ये है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति फेस बॉयोमेट्रिक से होगी।

सीसीटीवी से निगरानी
कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र के निर्देशन में परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर विश्वविद्यालय से नजर रखा जाएगा। जिससे कि परीक्षा के दौरान नकल न होने पाये। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए हर केंद्र पर आब्जर्वर की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर केंद्र पर रहेंगे।

ये भी पढे:- इसरो केन्द्र पहुंचे सिद्धार्थनगर सरकारी स्कूल के बच्चे, एकेटीयू के कुलपति से मुलाकात कर साझा किया अनुभव

संबंधित समाचार