India vs Sri Lanka 1st T20: पहले टी20 में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हराया, शिवम मावी ने झटके चार विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले टी20 में भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से हरा दिया। बता दें शिवम मावी की घातक गेंदबाजी और दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने ये रोमांचक मुकाबला 2 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है।  

ये भी पढ़ें- डीन एल्गर ने सिडनी टेस्ट से पूर्व कहा- अब भी काफी कुछ दांव पर लगा है 

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 160 रन ही बना सकी। भारत के लिए डेब्यू मैन शिवम मावी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। वहीं उमरान मलिक ने दो विकेट झटके। 

ये भी पढ़ें- नहीं रहे MS Dhoni को ढूंढने वाले पूर्व BCCI अधिकारी Prakash Poddar, 82 वर्ष की उम्र में हुआ निधन 

 

संबंधित समाचार