बागपत: दूसरे दिन की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत, अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में आज दुसरे दिन शरू हो चुकी है। आज यात्रा की शुरुआत बागपत के मवीकलां से शुरूआत हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयराम ठाकुर, सलमान खुर्शीद, कन्हैया कुमार समेत कई बड़े  नेता शामिल है। यात्रा के शुरू होते ही रालोद व भाकियू नेताओं ने स्वागत किया। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण  कल से शुरू हुआ है और इसके साथ ही यूपी में यात्रा प्रवेश किया। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। इस यात्रा के सहारे जाटलैंड में भाकियू के साथ से 2024 के लिए जमीन मजबूत करने की कोशिश रहेगी। 

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को बागपत के मवीकलां पहुंच गई थी। जिसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी नहीं आए थे जो सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए थे। राहुल गांधी बुधवार सुबह ही मवीकलां पहुंच गए। वहीं अन्य सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश स्तरीय व स्थानीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता पहले से यात्रा के लिए तैयार थे। राहुल गांधी के पहुंचते ही यात्रा शुरू करा दी गई। 

ये भी पढ़ें -बिहार : केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने बोधगया में ‘Dalai Lama Center for Tibetan and Indian Ancient Wisdom’ की रखी नींव 

संबंधित समाचार