आज का राशिफल: 04 अगस्त 2020
मेष- आज दिन मन में चिन्ता और तनाव का भाव रहेगा। सभी कार्य आसानी से सम्पन्न हो जायेंगे। रुका हुआ व्यापार दोबारा शुरू होने से मन प्रसन्न होगा। रिशतेदारों के साथ फोन पर विस्तार से चर्चा होगी। वृष- आज आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ सुकून भरा समय व्यतीत …
मेष- आज दिन मन में चिन्ता और तनाव का भाव रहेगा। सभी कार्य आसानी से सम्पन्न हो जायेंगे। रुका हुआ व्यापार दोबारा शुरू होने से मन प्रसन्न होगा। रिशतेदारों के साथ फोन पर विस्तार से चर्चा होगी।
वृष- आज आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे। भूमि सम्बन्धी कार्य आसानी से सिद्ध होंगे।
मिथुन- आज मन में किसी भी तरह का स्वार्थ न पालें। अपने घर की बातें दूसरों से शेयर न करें। बनते हुये कार्य रुकने से मन में असन्तोष उत्पन्न हो सकता है।
कर्क- आज आपके मन से कोई बोझ उतर सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और परस्पर समझ में वृद्धि होगी। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे जातकों के लिये दिन उन्नतिकारक है।
सिंह- आज आपको ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा। ईमानदारी से कार्य करें अवश्य सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहे इसके लिये पुरानी बातों को लेकर विषाद न पालें।
कन्या- आज कोई आपके सामने समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। दोस्त व्यवसाय में आपकी सहायता कर सकते हैं। विद्वान लोगों की सलाह आपके लिये हितकारी सिद्ध होगी।
तुला- आज आपके घर में किसी भी तरह की कलह को दूर करने का प्रयास करें। मन में अज्ञात भय का वातावरण रहेगा। यात्रा में कष्ट और परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। विधिक मामलों में तकनीकी चूक हो सकती है इसलिये सतर्क रहें।
वृश्चिक- आज कई दिनों के बाद आज काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोमांस और प्रेम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। ऑफिस में आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। सरकारी परियोजनाओं से लाभन्वित होंगे।
धनु- आज कीमती वस्तु गुम हो सकती है। बुरी खबर मिलने से मन व्यथित रहेगा। आपके अपने ही शुभचिन्तक हास्य-विनोद के दौरान उपहास उड़ा सकते हैं। सम्पत्ति के पेंडिंग मामले सुलझाने का प्रयास करेंगे।
मकर- आज आपको कार्यक्षेत्र में जी-तोड़ मेहनत करेंगे। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इच्छित स्थानान्तरण मिल सकता है।
कुंभ- आज आपको यातायात और प्रशासन से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें वरना जुर्माना भरना पड़ सकता है। मन में अजीब से तर्क-वितर्क चलते रहेंगे।
मीन- आज आप जॉब में अपने सभी दायित्वों को यथारीति पूरा कर लेंगे। आपकी ऊर्जाशक्ति में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव रहेगा।
