Hamirpur Accident : वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, सजेती के बरीपाल मार्ग पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Hamirpur Accident हमीरपुर में वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत।

Hamirpur Accident हमीरपुर के सजेती थाना क्षेत्र में बरीपाल मार्ग पर वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur Accident कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के पास बरीपाल मार्ग पर मंगलवार रात बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। नाज़ुक हालत में उसे हमीरपुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सजेती थानाक्षेत्र के बरीपाल निवासी राजेश 35 पुत्र धर्मेंद्र यादव गांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में टीचर थे। वह पिछले पांच वर्षों से रामपुर गांव में बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह दोपहर 2:00 बजे घर से गए थे।

बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के बाद वापस रात में घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन से आनूपुर मोड़ में मुड़ते समय साईं मंदिर के पास टक्कर मार दी, 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा रीशू यादव पिता के साथ खेती किसानी का काम करता है।

संबंधित समाचार