रायबरेली: दो बच्चों संग नहर में कूदी महिला, एक शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,महराजगंज /रायबरेली। पति-पत्नी के झगड़े में पति से नाराज महिला ने दो बच्चों संग नहर में छलांग लगा दी। जिससे तीनों नहर में डूब गए ,कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद किया गया है , जबकि  बच्चों की तलाश जारी है।

कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा मजरे चंदापुर गांव के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल की पत्नी जहरुन निशा ( 25 वर्ष )किसी बात को लेकर घर में पति से झगड़ा हो गया था। मंगलवार रात 12 बजे महिला अपने दो बच्चों इरम 2 वर्ष और आयशा बानो  10 माह दोनों पुत्रियों के साथ चंदापुर नहर में छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर रात में पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन शव का कहीं अता पता नहीं चला था। बुधवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को जुड़ाई का पुरवा के पुल के पास महिला का शव बरामद किया है। वही बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। मौके पर उप जिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार अनिल पाठक, चंदापुर चौकी इंचार्ज रामफल मिश्रा  दलबल के साथ मौके पर मौजूद।

ये भी पढ़ें - रायबरेली: नहर के किनारे निकला विशाल अजगर, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार