लखनऊ: मदन भैया ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में जनपद मुजफ्फरनगर के विधानसभा क्षेत्र खतौली से नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान,एवं विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की प्रति भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्य मदन भैया को बधाई देते हुए कहा कि वह विधानसभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो तथा सदन में होने वाली चर्चा में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता  की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Irfan Solanki महाराजगंज जेल से पहुंचे कानपुर कोर्ट, सपा विधायक की पुलिस से धक्कामुक्की

संबंधित समाचार