वाराणसी: ठंड को लेकर काशी में अलर्ट जारी, आज भी नहीं दिखी धूप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। शिव की नगरी काशी में आज चार दिन बाद भी धूप नहीं दिखी। पछुआ हवा ने ठिठुरन और सिहरन बढ़ा दी है। काशी का पारा पूरे दिन 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा ही नहीं रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वाराणसी में आज चौथे दिन बादल छाए हैं और सूर्य की रोशनी धरती पर नहीं पड़ी है। काशी के लोग धूप के लिए तरस गए हैं। गंगा घाटों, सड़कों, गलियों और मंदिरों में हर ओर लोग अलाव के पास ही नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि वाराणसी में अगले 4 दिनों तक भयानक कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे आ सकती है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: घने कोहरे और Cold Day का अलर्ट जारी

संबंधित समाचार