बहराइच : गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक चुनाव में 13 स्थानों पर डाले जाएंगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

5 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, प्रत्याशी 12 जनवरी तक कर सकेंगे नामांकन

अमृत विचार, बहराइच। गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव कार्यक्रम पर मंथन के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 5 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी 12 जनवरी तक नामांकन किए जा सकेंगे जबकि 13 स्थानों पर वोटिंग होगी।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।उन्होंने कहा कि विधान परिषद के गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

जिस कारण विधान परिषद के गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव की अधिसूचना 05 जनवरी को जारी होगी तथा नामांकन 12 जनवरी तक किया जा सकेगा है। जबकि नामांकन प्रपत्र की जांच 13 जनवरी को होगी जबकि 16 जनवरी को नाम वापस किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान 30 जनवरी को प्रातः 0800 बजे से अपरान्ह 0400 बजे तक तथा मतगणना का कार्य 02 फरवरी को होगा।

 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चन्द्र ने बताया कि गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के तहत जनपद के मतदान केन्द्रों पर कुल 7912 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केन्द्र क्षेत्र पंचायत भवन मिहींपुरवा के सभागार में 1133, नवाबगंज में 302, शिवपुर में 590, रिसिया में 547, फखरपुर में 263, जरवल में 231, पयागपुर में 823, क्षेत्र पंचायत भवन विशेश्वरगंज के सभागार में 349, नगर पालिका परिषद बहराइच के सभागार 998, तहसील कार्यालय भवन नानपारा में 584, तहसील भवन महसी में 770, तहसील सदर बहराइच के सभागार में 685 तथा तहसील कैसरगंज के सभागार में 637 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, नानपारा अजित परेस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर पूजा यादव, अधिशाषी अधि. नगर पालिका परिषद बाल मुकुन्द मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, शिखा श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के श्रवण कुमार शुक्ला, समाजवादी पार्टी के जफरउल्लाह खा बंटी, बहुजन समाज पार्टी के सुखराम प्रजापति, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्स) सै. महमूद अली कादरी, राष्ट्रवादी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी राजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोकदल डॉ अजीम उल्लाह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : पीएनबी कर्मियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार