आज का राशिफल। 05 जनवरी, 2023
मेष
आज आपको सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है। यदि अपने प्रोफेशन से प्रसन्न नहीं हैं तो करियर बदलने के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। धन बचत करने का प्रयास करें। दिन काफी शुभ रहेगा।
वृष
आज भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेन-देन के मामलों में सजग रहना चाहिए। ऑफिस में अनुशासन की कमी के कारण अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना हितकर होगा।
मिथुन
आज आपकी सैलरी बढ़ाने के योग बन सकते हैं। घरेलू कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम की प्रशंसा होगी। आपको शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलेगी।
कर्क
आज लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नियंत्रण रखें। मेहनत से समझौता करना नुकसान दायक रहेगा। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। कुछ समय एकांत और शांति से बिताएं। गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है।
सिंह
आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार की ज़िम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। नए व्यावसायिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। आप रचनात्मक कार्यों में काफी रुचि लेंगे।
कन्या
आज व्यापार में शानदार धन लाभ होगा। वाणी और व्यवहार में संतुलन रखें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। परेशानियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। विरोधी आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।
तुला
आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता आयेगी। अनावश्यक खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। सभी काम सफल होंगे। फाइनेंस से जुड़े हुए मामलों में आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक
आज मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। किसी पर भी आंख-मूंदकर भरोसा न करें। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी। सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट्स में आपको निवेश से बचना चाहिए।
धनु
आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी का व्यवहार आपका मनोबल बढ़ाएगा। लोग आपकी विचारधारा से सहमत रहेंगे। आपकी तीव्र बुद्धि की प्रशंसा होगी।
मकर
आज समाज में आपको काफी सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास बनाकर रखें। जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रखते थे वे आपकी प्रशंसा करेंगे। बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों की सेवा में काफी सक्रिय रहेंगे।
कुंभ
आज साझेदारी में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपकी बनाई हुई कोई योजना सफल होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी बड़ी डील हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की आप मदद करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता रहेगी।
मीन
आज अकारण विवादों में फंसने से बचना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। अपनी मानसिकता को बदलने का प्रयास करें।
