मुरादाबाद : सड़कों से ब्लैक स्पॉट मिटाने में अधिकारियों की सुस्ती हावी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोक निर्माण विभाग ने कुछ का सड़क सुरक्षा का ऑडिट प्रस्ताव लखनऊ भेजा  

दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर शहर में प्रवेश करते बाइक सवार।

मुरादाबाद,अमृत विचार। जनपद में आठ ब्लैक स्पॉट का अभी तक  कायाकल्प कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा आठ ब्लैक स्पॉट का सुधार किया जाना है। जिसमें दो लोकनिर्माण विभाग खंड और छह लोक निर्माण विभाग खंड एक के द्वारा  किया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोनिवि ने दो ब्लैक स्पॉट पर वैकल्पिक व्यवस्था कर पल्ला झाड़ते हुए बाकी छह ब्लैक स्पॉट पर लोनिवि सीडी वन के द्वारा कार्य कराए जाने की बात कही है। जबकि लोकनिर्माण विभाग सीडी वन के अधिकारी के द्वारा कुछ ब्लैक स्पाट के प्रस्ताव भेजे हैं, तो कुछ का सड़क सुरक्षा का ऑडिट कराए जाने के लिए पत्राचार करने की बात कही है। प्रस्ताव और ऑडिट दोनों में महीनों का समय लगने की संभावना है। 

सर्दी में कोहरे के चलते होने वाले हादसे को देखते हुए मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कई बार एनएचएआई और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। हर बार बैठक में जनपद के चिह्नित 17 ब्लैक स्पॉट में सुधार करने के लिए तेजी का निर्देश दिया। कार्य में सुस्ती पर मंडलायुक्त अधिकारियों को फटकार भी लगा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक न तो एचएचएआई और न लोकनिर्माण विभाग द्वारा ब्लैक स्पॉट  पर हादसों से बचने के लिए कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया है। जबकि आठ ब्लैक स्पॉट का  लोकनिर्माण विभाग द्वारा सुधार किया जाना है। छह ब्लैक स्पॉट पर लोनिवि खंड सीडी वन के द्वारा कर कार्य किया जाना था। जिसमें  कोहिनूर तिराहा ,जटपुरा, ताहरपुर,  डींगरपुर , महमूद पुर, दलपतपुर  चिन्हित ब्लैक स्पाट कार्य के नाम पर वैकल्पिक व्यवस्था के अलावा कुछ का प्रस्ताव भेजा है।

तीन ब्लैक स्पॉट का आईआईटी दिल्ली के द्वारा रोड सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के लिए विभाग के मुख्य अभियंता ने पत्र भेजा है। इसमें एक ब्लैक स्पॉट का 30 नवंबर को सुधार कार्य में लागत 475.69 लाख का प्रस्ताव लखनऊ भेजा है। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार सैनी ने बताया कि दो ब्लैक स्पॉट डूंगरपुर थाना मैनाठेर और रामगंगा नदी पुल थाना कटघर को अनुबंध के अनुसार सुरक्षात्मक कार्य पूरा करा दिया है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : अप्रशिक्षित हाथों में बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा की कमान, खतरे में लोगों की जान   

संबंधित समाचार