बरेली: पति से विवाद होने पर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। पति से विवाद होने पर एक महिला ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव बड़े पुरा निवासी मोतीलाल ने अपनी 24 वर्षीय बेटी संगीता का 5 साल पहले थाना न्यूरिया के गांव पैतभोजी निवासी राकेश से विवाह किया था। आरोप है बुधवार को संगीता ने घर मे खाना नहीं बनाया। इस बात को लेकर राकेश और उसका झगड़ा हो गया। राकेश खेत पर चला गया। 

इस बीच शाम को संगीता ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पीलीभीत के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: कश्मीर के जिला राजोरी में हुई आतंकवादी घटना की मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की निंदा

संबंधित समाचार