लखनऊ: धूप खिली, फिर भी सता रही गलन वाली ठंड
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में कड़ाके की ठंड जारी है। कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। शाम होते ही लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। आज राजधानी लखनऊ में सुबह तकरीबन 11 बजे धूप निकल आई है। इसके बावजूद गलन भरी ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों और उत्तराखंड के आसपास नजर आया है। इसी की वजह से प्रदेश भर में शीतलहर और शीत दिन की परिस्थितियां बनी। लगातार बढ़ते कोहरे के कारण सूर्य की किरणें भी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पा रही है जिसकी वजह से गलन का अहसास हो रहा है। गुरुवार के बाद मौसम कुछ समय के लिए खुलेगा लेकिन आगामी एक सप्ताह तक कुहासे की चेतावनी जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें - कड़ाके की ठंड में न करें सेहत से खिलवाड़, अपनी लाइफ स्टाइल में करें ये बदलाव...
