नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अस्पताल का किया निरीक्षण
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर हैं। उन्होंने नोएडा के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनसीआर में कोरोना को लेकर अस्पतालों में की गयी तैयारियों को भी परखा। डिप्टी सीएम ने कहा कि बहुत जल्द ये अस्पताल अपनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने मीडिया से कहा कि कोरोना को लेकर एनसीआर में तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने कहा कि यहां 9 एक्टिव मरीज हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना को लेकर हमारे पास पूरे संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना को लेकर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया नहरों का निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार
