मुरादाबाद : सर्दी का सितम, दूसरे दिन भी न्यूनतम 3 डिग्री पारे ने ठिठुराया

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

आठ किलोमीटर प्रति घंटे रही हवा की चाल

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठंड हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। गुरुवार को एक बार फिर पारा न्यूनतम तीन डिग्री पर रहा। पूरे दिन ठंड में लोग कांपने को विवश हुए। न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरे से ढकी रही। कोहरे और बादल लगे होने से सूरज का दर्शन लोगों को नहीं हुआ। इससे और ठिठुरन बढ़ी।  स्वेटर, जैकेट, कोट, टोपी, मफलर, कंबल पहनने-ओढ़ने के बाद भी ठिठुरने को मजबूर रहे। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम दिशा से चली हवा ने और कंपा दिया। आर्द्रता में और कमी आई। न्यूनतम 25 और अधिकतम 41 प्रतिशत रहा।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के हेड एंड प्रोफेसर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से गलन मैदानी क्षेत्रों में अधिक है। अभी ठंड और कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है। 

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्र ने बताया कि अभी ठंड और कोहरे का कहर जारी रहेगा। असुविधा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के कंट्रोल रुम के नंबर 0591-2412728 और मोबाइल नंबर 9454416867 और टोल फ्री नंबर 1077 पर फोन कर सकते हैं। शीतलहर के चलते खुद को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़े पहनने, शरीर को अधिक से अधिक ढकने, गर्माहट बनाए रखने के लिए गर्म पानी के साथ ही अन्य गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। 

पांच दिनों का तापमान 

तारीख                     अधिकतम               न्यूनतम
05 जनवरी                 17                        3 डिग्री
04  जनवरी                16                        3 डिग्री 
03 जनवरी                 17                        4 डिग्री
02 जनवरी                 19                        5 डिग्री
01 जनवरी                 19                        4 डिग्री 

स्रोतः जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण मुरादाबाद

संबंधित समाचार