IPL 2023 : मुंबई इंडियंस के साथ बिसलेरी ने किया अनुबंध, कहा- बहुत खुश हैं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमें देश की चहेती टीम मुंबई इंडियंस के साथ इस सफर में भागीदार बनकर और सफलता की एक जोरदार कहानी लिखते हुए बहुत खुशी हो रही है

नई दिल्ली। पैकेज्‍ड पेयजल के प्रमुख ब्रांड बिसलेरी ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ साझेदारी की घोषणा की है। बिसलेरी इस तीन वर्षीय साझेदारी के तहत मुंबई इंडियंस का 'ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर' होगा। 

कंपनी ने कहा कि वह इस साझेदारी के जरिये बड़ी संख्‍या में अपने उपभोक्‍ताओं के बीच सेहतमंद और तंदुरुस्‍त जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी। बिसलेरी की उपाध्यक्ष जयंती चौहान ने इस साझेदारी पर कहा, इस भागीदारी के जरिये हम सेहत तथा फिटनेस के साथ हाइड्रेशन के जुड़ाव का समर्थन करेंगे। हमें देश की चहेती टीम मुंबई इंडियंस के साथ इस सफर में भागीदार बनकर और सफलता की एक जोरदार कहानी लिखते हुए बहुत खुशी हो रही है। 

मुंबई इंडियंस के प्रवक्‍ता ने कहा, हम नये सीजन में बिसलेरी के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं। यह साझेदारी हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है और हम साथ मिलकर दुनिया भर में अपनी चहेती एमआई पलटन के संग मजबूत जुड़ाव बनाने के लिये काम करेंगे।

ये भी पढ़ें :  मुख्य कोच Janneke Schopman को भरोसा, दक्षिण अफ्रीका का हॉकी दौरा एशियाई खेलों की तैयारी के लिए अच्छा 

संबंधित समाचार