तकनीक के माध्यम से दिखेगा नारी सशक्तिकरण, HBTU में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के एचबीटीयू में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू।

कानपुर के एचबीटीयू में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें तकनीक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण दिखेगा। देश के नामी संस्थानों से महिला विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा।

कानपुर, अमृत विचार। HBTU में गुरुवार से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तकनीक के क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण की ताकत देखने को मिलेगी। यहां देश भर के कई तकनीकी संस्थानों की महिला विशेषज्ञ शोध और अनुसंधान पर व्याख्यान देंगी।

यह कार्यशला आईईईई, आईईटीई, पीएसआईटी और एचबीटीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यशाला में कई संस्थानों की छात्राओं और फैकल्टी शामिल होंगी। 

एचबीटीयू के कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कोहली ने बताया कि आईआईटी कानपुर की प्रो. नंदिनी गुप्ता, प्रो. उर्बी, जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजूकेशन की असिस्टेंट प्रो. गुंजन वार्ष्णेय, एनएसयूटी की निदेशक प्रो. प्रेरणा गौर, सी डॉट की हेड डॉ. वाईवीएस लक्ष्मी, एक्सप्लोर फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवल्पमेंट की निदेशक डॉ. रामलता का विशेष व्याख्यान होगा। कई अन्य महिला विशेषज्ञ भी आ रही हैं।

यह विशेषज्ञ इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, कंप्यूटेशनल मॉडलिंग समेत अन्य तकनीक पर चर्चा करेंगी। कई तरह के शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

संबंधित समाचार