शाहजहांपुर: पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए सपाइयों ने किया मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 शिक्षक विधायक चुनाव के सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव ने जीत का जताया भरोसा

शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक (शिक्षक विधायक) चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर विधान परिषद के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव भी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार के स्नातक खंड चुनाव में सपा को बड़ी जीत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: निर्माणाधीन मकान में दुर्घटना में छह मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

उन्होंने पार्टी हित में मतदाता बनाने के महत्वपूर्ण कार्य में जुटे शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि 30 जनवरी को होने वाले स्नातक चुनाव में जनपद से भी उनके पक्ष में जमकर मतदान होगा, जो ऐतिहासिक जीत दिलाएगा।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बरेली-मुरादाबाद स्नातक खंड चुनाव में पार्टी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव अच्छे मतों से शाहजहांपुर से जीतकर जाएंगे। शिवप्रताप निष्ठावान, मेहनती, ईमानदार प्रत्याशी हैं, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप पर भरोसा जताया है।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, संजीव वर्मा, श्याम लाल यादव, मुनेंद्र पाल सिंह, विनोद चौधरी आदि ने भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग कराने के लिए अनुभव साझा किए।

बैठक में प्रदीप तिवारी, अतिउल्ला सिद्दीकी, विजय सिंह, इदरीस खान, डॉ. विनोद राठौर, नसीम खां, अजीज अहमद खां, अवधेश पाल, प्रधान मशकूर खां, वरुण मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, सचिन तिवारी, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: ससुराल में युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी ने साथ चलने से किया मना तो उठाया कदम

संबंधित समाचार