शाहजहांपुर: जिले में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, एडीएम वित्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया प्रचार वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। जिले में गुरुवार से सड़क सुरक्षा अभियान शुरू हो चुका है, जो चार फरवरी तक नियमित चलेगा। परिवहन कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि एडीएम वित्त त्रिभुवन ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा अभियान का शुभांरभ किया। इसके बाद परिवहन कार्यालय परिसर सड़क सुरक्षा की जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान के कार्यक्रम में आए लोगों को एडीएम वित्त ने बताया कि सड़क सुरक्षा मानव जीवन से संबंधित एक गंभीर मुद्दा है। एक वर्ष में जिनती दुर्घटना से मृत्यु होती है, उतनी कोविड काल के तीन वर्ष में भी नहीं हुई। ऐसे में हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि हम सुरक्षित रहे।

अगर बाइक से चलते हैं तो हेलमेट जरूर लगाएं और सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाए। कार में सीटबेल्ट का इस्तेमाल करें। सीट बेल्ट और हेलमेट लोगों को सुरक्षा प्रधान करता है। एडीएम ने बताया कि लापरवाही में प्रत्येक वर्ष काफी लोग अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में हम खुद सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और लोगों भी पालन करने के लिए प्रेरित किया।

एडीएम ने विभागीय अफसरों से कहा डीएम के स्पष्ट निर्देश है कि सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के संबंध में गंभीरता से प्रयास करें, नहीं तो उनका उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। निर्देश दिए कि विद्यालयों में कार्यक्रम कराकर जागरूक करें।

लोक निर्माण विभाग व अन्य कार्रवाई संस्था को निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट, ब्रेकर आदि का स्थाई रूप से निराकरण करें।लाइट इंडिकेटर लगवाए। पुलिस एवं परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि वाहनों की नियमित चेकिंग कर सभी को यातायात नियमों का पालन कराए। जो पालन न करें उन पर जुर्माना लगाया जाए। एडीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह अभियान सिर्फ एक महीना हीं नहीं बल्कि हमेशा चलता रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: निर्माणाधीन मकान में दुर्घटना में छह मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार