आज का राशिफल। 06 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं का उचित समाधान मिलेगा। कारोबार में आमदनी होने के योग बन रहे हैं। कोई भी काम कल पर टालना उचित नहीं है। फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हो सकते हैं।

वृष

आज का दिन व्यापार में फेरबदल के लिए अच्छा नहीं है। अनावश्यक धन खर्च करना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं को लोगों से सार्वजनिक न करें। विद्यार्थी अपनी योग्यता को विकसित करने का प्रयास करेंगे। हृदय रोगी अपना ध्यान रखें।

मिथुन

आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहने वाला है। बौद्धिक चातुर्य के माध्यम से काम बना लेंगे। जिन लोगों के साथ मतभेद हैं उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। महिलाएं सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकती हैं। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेगा।

कर्क

आज लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी अनिवार्य है। काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती। अपने वैचारिक दायरे को बढ़ाने का प्रयास करें। लोगों पर अपने विचारों को थोपने से बचें। नींद की कमी के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है।

सिंह

आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। अनुशासन के अभाव के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के साथ आनंद के क्षणों में शामिल रहेंगे। किसी मित्र के साथ झगड़ा भी हो सकता है।

कन्या

आज नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। काम के बीच परिवार पर से ध्यान न हटाएं।

तुला

आज अपने लक्ष्य और उद्देश्यों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपको अपनी क्षमता पर अविश्वास नहीं करना चाहिए। दार्शनिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज परिवार की गोपनीय बातों को दूसरों से साझा न करें। व्यापारिक संबंधों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। नया कारोबार शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं। शाम के बाद का समय अच्छा है। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलेंगे।

धनु

आज एक समय पर एक ही काम करें। व्यापार में सूझबूझ का परिचय देंगे। स्वभाव में लचीलेपन के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। रक्तचाप के रोगियों को दवाइयां समय पर लेनी चाहिए।

मकर

आज विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। धर्म-कर्म को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ

आज सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। ऑफिस का विवाद समाप्त होगा। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं। समय का सदुपयोग अच्छी तरह से करेंगे। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले ठीक तरह से अध्ययन कर लें।

मीन

आज ज्यादा तनाव लेना उचित नहीं है। कानूनी मामलों में उलझन पैदा हो सकती है। जरूरी मसलों पर अपने शुभचिंतकों और परिजनों से सलाह अवश्य लें। अपनी स्किल्स को सुधारने का प्रयास करेंगे। हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।