10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी शाहिद कपूर- विजय सेतुपति की फर्जी 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति की वेबसीरीज फर्जी 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज फर्जी की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। राज एंड डीके रचित यह डार्क क्राइम कॉमेडी सीरीज है। 

ये भी पढ़ें:-मनोज बाजपेयी का Twitter का ‘हैक’, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इसमें शाहिद के साथ विजय सेतुपति मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आठ एपिसोड्स वाली इस वेबसीरीज में केके मेनन, अमोल पालेकर,राशि खन्ना, रेजिना केसेंड्रा और भुवन अरोड़ा की भी अहम भूमिका है। फर्जी 10 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें:-फिल्म ब्लैक पैंथर : वकांडा फॉरएवर' OTT प्लेटफॉर्म पर फरवरी में होगी रिलीज

संबंधित समाचार