Auraiya News : पुलिस ने खुलासा कर सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी बोले- शौक पूरे करने को करते चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya News औरैया पुलिस ने चोर गिरोह का खुलासा कर सात आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Auraiya News औरैया पुलिस ने ताबड़तोड़ चोरियों को खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शौक पूरे करने को चोरी की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान व अन्य उपकरण बरामद किया।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya News आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान उठ  रहे थे। बीती रात्रि पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने की योजना बना रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किया गया सामान व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

वार्ता के दौरान एसपी चारू निगम ने बताया कि 28 दिसंबर 2022 को हेमन्त पाण्डेय पुत्र श्री जी.के पाण्डेय निवासी गोविन्द नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पूर्व वे अपने पिता के घर जसवन्तनगर गये थे। 28 दिसंबर को घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को मोबाइल के माध्यम से देखा तो घर का ताला टूटा था तथा घर में रखे जेवर व नगदी चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।

मामले को संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान बंद पड़े राइस मील के पास घेराबंदी की गई। वहां पर सात संदिग्ध व्यक्ति कहीं जाने की फिराक में खड़े थे।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस व भारी मात्रा में चोरी के आभूषण(सफेद व पीली धातु) एवं नकब लगाने के औजार (04 आलानकब, 01 पेचकस, 01 प्लास) आदि को बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम सब लोग इकट्ठे होकर शटरों के ताले व मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते हैं।

पकड़े जाने पर तमंचे दिखा कर भाग जाते है। हम लोगों ने मोहल्ला बनारसीदास में पानी की टंकी के पास बनी दुकानों के पीछे की दीवार में नकब लगाया था, लेकिन जाहिर होने पर वहां चोरी नहीं कर पाये थे और चुपके से वहां से भाग कर यहां आकर इकट्ठे हो गये थे।

पकडें गयें कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि हम लोगों ने 25 दिसंबर को गोविन्द नगर में बंद पड़े मकान में ताला तोडकर चोरी की थी, जिसमें सोने चादी का समान चुरा कर ले गये थे। आरोपियों ने बताया कि चोरी किये गये सामान को वह लोग आपस में बांट लेते थे। और उससे अपने शौक पूरे करते थे।

पकड़े गये आरोपियों के नाम 

1 - जीतेन्द्र सिंह उर्फ बीरा पुत्र स्व गोपी सिंह चौहान निवासी धनपुरा थाना कादरचौक जनपद बंदायु।
2 - रामनरेश उर्फ नीतू पुत्र स्व. फूल सिंह निवासी धनपुरा थाना कादरचौक जनपद बंदायु।
3 - राजकिरन पुत्र राधा किशन चौहान निवासी पछंइया बस्ती थाना कोतवाली जनपद औरैया । 
4 - राजा जानी पुत्र राधा किशन चौहान निवासी पछंइया बस्ती थाना कोतवाली जनपद औरैया। 
5 - राजेश कुमार पुत्र स्व. तुलाराम चौहान निवासी पछंइया बस्ती थाना कोतवाली जनपद औरैया । 
6 - भारत सिंह उर्फ बीरू पुत्र स्व. प्रहलाद चौहान निवासी पछंइया बस्ती । 
7 - शेरसिंह उर्फ शेरा पुत्र स्व. रामपाल पवार निवासी पछंइया बस्ती थाना कोतवाली जनपद औरैया

संबंधित समाचार