अयोध्या: डूबेंगे करोड़ों, रामपथ चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं प्रमुख पार्क, ITMS के तहत बने 10 चौराहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। सआदतगंज से नयाघाट तक बन रहे 13 कि.मी. लम्बे फोर लेन रामपथ चौड़ीकरण की जद में जहां 2600 मकान व दुकानें ध्वस्त की जा रही हैं। वहीं अब रामपथ पर सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित चार पार्क व तुलसी उद्यान अयोध्या भी चौड़ीकरण की भेंट चढ़ेंगे। इसके अलावा रामपथ पर स्थित आईटीएमएस योजना के तहत 10 चौराहों पर लगी सिग्नल पोल भी हटाये जाएंगे। फिलहाल रामपथ चौड़ीकरण में पार्कों पर खर्च हुए करोड़ो रुपये बर्बाद हो जाएंगे। वहीं करीब 40 करोड़ की आईटीएमएस  योजना में बने सिग्लन लाइटों की शिफ्टिंग भी नए सिरे से की जाएगी। 

रामपथ चौड़ीकरण के दायरे में सिविल लाइंस स्थित श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क, गांधी पार्क, आचार्य नरेन्द्र देव पार्क, व बाल गंगाधर तिलक पार्क आ रहे हैं। बताते हैं कि रामपथ चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट बनने के बाद भी सिविल लाइंस ईदगाह के सामने श्याम प्रसाद मुखर्जी की छोटी प्रतिमा हटाकर बड़ी प्रतिमा लगायी गयी थी। नगर निगम द्वारा यहां लाखों रुपये खर्च कर पार्क की बाउंड्री बनी और उसे सुसज्जित किया गया। इसका उदघाटन पिछले माह 6 दिसम्बर को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा किया गया था। चौड़ीकरण से श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क का टूटना लगभग तय है। यहां लगी मूर्ति को कहां शिफ्ट किया जायेगा, यह नगर निगम ने अभी तय नहीं किया है। 

Image Amrit Vichar(31)

ऐतिहासिक गांधी पार्क का वर्ष 2018-19 में रिलायंस कम्पनी ने सौंदर्यीकरण किया था। हालांकि यह पार्क सौंदर्यीकरण के बाद आज तक नगर निगम को हैण्डओवर नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि यहां जो नई बाउंड्रीवाल, फौव्वारा, सीढ़ी, बच्चों का झूला व बेंच  आदि लगवाई गई थी। फुटपाथ बनाया था, लाइटिंग कराई, पाथ लाइटिंग लगाई, पानी की टोटियां लगायी थीं। नगर निगम ने हैण्ड ओवर नहीं हुआ थाा। वह सब नगर निगम की लापरवाही के कारण पहले ही तहत-नहस हो चुकी थी। अब रही सही कसर चौड़ीकरण में पूरी हो जाएगी। 

सिविल लाइंस क्षेत्र में ही जिला पंचायत अध्यक्ष के बंगले के सामने स्थित आचार्य नरेन्द्र देव पार्क भी करीब 10 फुट तोड़ा जाएगा। इसी तरह से नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रवेश द्वार के समक्ष स्थित बाल गंगाधर तिलक पार्क भी 10 फुट तोड़ा जाना है। हालांकि इसके दोनो ओर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय और वेद प्रकाश अग्रवाल पार्क सुरक्षित रहेगा। लेकिन रामपथ चौड़ीकरण की जद में अयोध्या के तुलसी उद्यान पार्क भी आ रहा है। तुलसी उद्यान पार्क का अगला बड़ा भाग फोरलेन के चलते तोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस तरह से नगर निगम के पांच पार्कों की बलि चढ़ने वाली है। 

आईटीएमएस योजना वाले 10 चौराहों के सिंग्नल सिस्टम भी शिफ्ट होंगे
नगर निगम की ओर से आईटीएमएस योजना के तहत शहर के 20 प्रमुख स्थलों पर ट्रेफिक सिग्नल स्थापित किये गये हैं। करीब 40 करोड़ की लागत से  बनवाये जा रहे आईटीएमएस के 10 चौराहे भी रामपथ चौड़ीकरण की जद में हैं। यह चौराहे हैं सआदतगंज हनुमानगढ़ी, हेड पोस्टआफिस चौराहा, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी चौराहा, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा और टेढ़ी बाजार चौराहा सहित 10 जगह ट्रेफिक सिग्नल हटाये जाएंगे।

नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण आरपी यादव का कहना है कि आईटीएमएस के जो सिग्नल सिस्टम लगें हैं उन्हें चौड़ीकरण के बाद जब डिवाइडर बन जाएगा तो वहां शिफ्ट कर दिये जाएंगे। इसका कोई अतिरिक्त खर्च नगर निगम को नहीं देना होगा। यह समझौता कार्यदायी कम्पनी टेक्नोस्विस कम्पनी से एग्रीमेंट में पहले ही हो चुका है।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: चखना देने से किया मना तो बुजुर्ग दंपती को शराबियों ने मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

संबंधित समाचार