Kanpur में 235 जगहों पर जला अलाव, नगर विकास मंत्री के आदेश पर नगर निगम ने बढ़ाया अलाव के स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कई जगहों पर अलाव जल रहा।

कानपुर में 235 जगहों पर अलाव जल रहा। नगर विकास मंत्री के आदेश पर नगर निगम ने अलाव के स्थान बढ़ाया। इसमें रामादेवी, विजय नगर, काकादेव सहित कई इलाके शामिल।

कानपुर, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड पड़ते हुए देख नगर निगम अलर्ट हो गया है। इसके लिए शहर के अलग-अलग जोनों में लोगों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव जलाया गया।  इसके लिए कुल 235 जगहों को चिन्हित कर यहां पर अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की गई है। जिनमें रामादेवी, पुरानी चुंगी चौराहा, नंदलाल चौराहा, विजय नगर, काकादेव, नवाबगंज, गुलाबी बिल्डिंग समेत अन्य जगह शामिल हैं। 

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को सभी जिलों के नगर आयुक्त साथ ऑनलाइन मीटिंग की थी, जिसमें ठंड को देखते हुए सभी जरूरी स्थनों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शेल्टर होम को दुरुस्त करने और आस्थायी शेल्टर होम बनाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में नगर निगम इन चिन्हित जगहों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि अलाव जलाए जाने को लेकर सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिन जगहों पर अलाव जलता हुआ नहीं मिला तो उनके विरुद्ध कार्रवई होगी।

यहां जलाए जा रहे अलाव

नगर निगम ठंड को देखते हुए अलाव भी जला रहा है। इसके तहत जोन 1 में 21 जगह, जोन-2 में 47, जोन-3 में 31, जोन-4 में 52 जगह, जोन-5 में 39 और जोन-6 में 45 जगह अलाव जलाए गए।

संबंधित समाचार