सुल्तानपुर: अवैध तरीके से काटकर जमा की गई लकड़ी पर जुर्माना, वाहन सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर। वन विभाग महकमे की आंखो में धूल झोंक लकड़ी माफिया क्षेत्र की कीमती लकड़ियों को काट रहे हैं। इतना ही नहीं काटी गई लकड़ियों हाईवे के किनारे इकट्ठा कर रहे थे, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। शिकायत पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी ने अवैध रूप से जमा की गई लकड़ियों पर जुर्माना करते हुए लकड़ी कटान में लगे वाहनों को सीज कर दिया है। वन विभाग की बड़ी कार्यवाही से लकड़ी माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरी टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चकसोरा गांव के समीप राजमार्ग के दोनों किनारे सिया राम वर्मा द्वारा अवैध रूप से कीमती पेड़ों की लकड़ियां काटकर इकट्ठा किया गया था। साथ ही कोहरे का फायदा उठाते हुए अन्य पेड़ों का कटान भी जारी था। राजमार्ग के दोनों किनारे अवैध रूप से जमा की गई लकड़ियों से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। जिसके चलते स्थानीय निवासी ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया तो वन विभाग के आला अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उनको पता ही नहीं था कि उनके क्षेत्र में कहा लकड़ी की कटान हो रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लकड़ी कटान में स्थानीय पुलिस का भी हाथ था, जिससे अवैध रूप से लकड़ी की कटान हो रही थी।

शिकायत पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी राम विशाल कैथल, उड़नदस्ता प्रभारी मनोज कुमार सिंह अपने सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पाई गई लकड़ियां अवैध रूप से काटी गई थी। जिस पर वन अधिकारियों ने लकड़ियों को जब्त करते हुए लकड़ी ढोने में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को सीज कर दिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रामविशाल कैथल ने बताया कि मौके पर आम, शीशम,अर्जुन आदि की लकड़ियां मौजूद पाई गई हैं। पाई गई लकड़ियों पर घन फुट के हिसाब से नाप करवाते हुए जुर्माना किया जाएगा। वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। बताया कि जुर्माना कितने का होगा यह तो नाप के बाद ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें - लखनऊ के होटल में हुए कई धमाके, 4 कर्मचारी घायल 

संबंधित समाचार