लखनऊ के होटल में हुए कई धमाके, 4 कर्मचारी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के एक होटल में कई धमाके होने की खबर है। इन धमाकों में होटल स्टाफ के चार कर्मचारी घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के कृष्णानगर इलाके में स्थित होटल इम्पेरिया ग्रैंड के किचन और बार में एक के बाद एक कई धमाके हुए। ये धमाके किचन में गैस की पाइपलाइन मरम्मत के दौरान हुए हैं। धमाकों से जगह-जगह टाइल्स टूट गयी और फर्श को भी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार इन धमाकों की जद में आने से होटल के स्टाफ के चार सदस्य जख्मी हुए हैं। घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। होटल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल ले जाय गया है।       

ये भी पढ़ें -  शाहजहांपुर: बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को पीटकर किया बेदम, मोबाइल भी छीन ले गए आरोपी

संबंधित समाचार