संभल: प्रेमी के घर जा बैठी प्रेमिका तो पंचायत ने कराया निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पांच महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

संभल, अमृत विचार। पांच महीने के प्रेम प्रसंग के दौरान साथ जीने मरने की कसमें खाईं लेकिन जब प्रेमी ने प्रेमिका को टरकाया तो वह उसी के घर पहुंच गई। परिजनों के समझाने पर भी युवती नहीं मानी तो पंचायत बुलाई गई। आखिर में पंचायत ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बाइक मरम्मत का काम करता है। बताते हैं कि युवक और गांव की युवती के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पांच महीने के दौरान दोनों ने साथ रहने और जीने मरने की कसमें खाईं। प्रेमिका काफी समय से प्रेमी से अपने निकाह की बात कहती आ रही थी लेकिन वह टालता रहा। गुरुवार को युवती प्रेमी के घर पहुंच गई तो परिजनों को भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई।

 सूचना मिलने पर प्रेमिका के परिजन भी प्रेमी के घर पहुंच गए। परिजनों ने प्रेमिका को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह घर लौटने के लिए राजी नहीं हुई। मामला एक ही समुदाय के बीच का होने के कारण पंचायत बैठी। पंचायत में शामिल लोगों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आखिर में निकाह कराने का फैसला सुनाया। पंचायत ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। इस मामले की पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें:- संभल: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख बहन को गला दबाकर मार डाला

संबंधित समाचार