मेरठ: देश के टुकड़े करने का जिन पर आरोप, वह कर रहे भारत जोड़ो यात्रा- साक्षी महाराज
मेरठ, अमृत विचार। शुक्रवार को संत समागम में साक्षी महाराज पहुंचे। संत समागम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा और अन्य विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह फ्लॉप है। कहा कि कांग्रेस ने देश के टुकड़े कराए और अब भारत जोड़ो यात्रा चलाकर दिखावा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को भगाने, हजारों सिक्खों के कत्ल का इल्जाम लगता आ रहा है और आज भारत जोड़ने का नाटक किया जा रहा है। साक्षी महाराज ने सपा, रालोद सहित अन्य दलों के लिए कहा कि मेंढक को कभी एक तराजू में तौला नहीं जा सकता। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विश्वास के आधार पर विकास कार्य किया है।
वह सबको साथ लेकर चले हैं। इसीलिए अन्य दल चितिंत है। साक्षी महाराज ने कहा कि पीएम पद के दावेदार सब हैं। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश और केजरीवाल सभी पीएम पद के दावेदार हैं। महाराज ने कहा कि राहुल की इस यात्रा का कोई प्रभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचती है। राहुल गांधी विकास की बात नहीं करते हैं। सड़क, बिजली, पानी की बात नहीं करते। इसलिए टीशर्ट की बात करते हैं।
राहुल गांधी लोकसभा में बहस से भागते हैं। कहा कि हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संत समागम का भव्य आयोजन होगा। वृहद आयोजन में विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर आएंगे। देशभर में हिंदू धर्म के प्रति और जागृति लाने के लिए क्रांतिधरा मेरठ में विभिन्न अखाड़ों के साधुसंत जुटेंगे।
मेरठ कैंट में विशाल संत समागम चल रहा है। समागम का उद्देश्य धर्म की जाग्रति है।आयोजक महेंद्र दास अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा महामंडलेश्वर का कहना है कि पिछले 20 सालों से प्रतिवर्ष यह संत समागम करते आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - मेरठ: भाकियू ने एकत्रित किए आवारा पशु, 6 जनवरी को करेंगे पशुओं के साथ कमिश्नरी कूच
