रायबरेली: नहर पटरी कटने से किसानों की कई बीघे फसल जलमग्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,खीरों /रायबरेली। क्षेत्र के तिवारिन खेड़ा मजरे खजुहा गांव के पास माइनर कटने से आसपास के लगभग आधा दर्जन किसानों की बारह बीघा से अधिक गेहूं तथा सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने विभागीय अधिकारियों को इसकी की सूचना दी। लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने लगभग दो घंटे घंटे कड़ी मेहनत कर नहर की पटरी बांधकर अपनी फसल को बचाने का प्रयास किया। 

तिवारिनखेड़ा निवासी किसान महफूज, चौधरी, मंजूर, कुम्हारनखेड़ा निवासी किसान हरिप्रसाद, केसराम शुक्ला, बुद्धीलाल, कुटी आदि ने बताया कि शारदा सहायक पुरवा ब्रांच नहर से तिवारिन खेड़ा होते हुए सगुनी माइनर निकलती है। नहर में पानी आने पर अक्सर तिवारिनखेड़ा के सामने माइनर की पटरी कट जाती है। जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो जाती है। खंड विकास अधिकारी डॉ अंजू रानी वर्मा ने बताया कि नहर की पटरी कटने का मामला जानकारी में नहीं है। विभागीय अधिकारियों को सूचित कर नहर की पटरी की मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में फिर होगा आंदोलन :बलराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा