बहराइच: मांगों को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना, पीएम को भेजा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। संयुक्त रसोइया मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को रसोइया संघ ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को दिया।

शहर के कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को संयुक्त रसोइया मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिले से आई रसोइयों ने धरना दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह ने कहा कि अकारण ग्राम प्रधान रसोइयों को हटा रहे हैं। इससे उनका नुकसान हो रहा है। महामंत्री संजू तिवारी ने कहा कि प्रति वर्ष नियुक्ति और नवीनीकरण के नाम पर रसोइयों को हटाया जा रहा है। यह भेदभाव ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि रसोइयों को 10 माह के बजाए 11 माह का वेतन दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर सभी ने धरना दिया। धरने के बाद 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट के प्रतिनिधि को दिया। इस दौरान जिले भर से आए रसोइया शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - बहराइच: भाकियू के प्रदेश सचिव समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है मामला  

संबंधित समाचार